सूरत : कपड़ा बाजार के 300 से अधिक व्यापारियों का पेमेंट बाहरी पार्टियों के पास फंसा

देश की विभिन्न मंडियों के व्यापारियों ने पिछले एक साल से भुगतान नहीं करने पर फोस्टा के वेल्फेयर कमेटी से शिकायत -


December 22, 2021 कपड़ा बाजार के व्यापारियों को बाहरी पार्टियों से देर से पेमेंट मिल रहा है। देश की विभिन्न मंडियों में पेमेंट फंसा हुआ है। लेकिन सबसे ज्यादा पेमेंट देश के 5 मुख्य मंडियों का है। 300 से अधिक व्यापारियों को पेमेंट फंसा होने की बात फोस्टा की वेल्फेयर कमेटी से कहीं गई है।
व्यापारियों को फिर से पेमेंट की समस्या सता रही है। कोरोना के कारण अटका पेमेंट जल्दी क्लीयर नहीं हो रहा है और इसके करण नया माल भी नहीं जाता है। चेयरमैन गोकुलचंद बजाज ने कहा कि शहर के बाहर के व्यापारियों से जल्द से जल्द पैसा दिलाने के लिए वेल्फेयर कमेटी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना काल में कई व्यापारियों का पेमेंट बकाया है। एक साल बीत चुका है और पेमेंट न मिलने के कारण कई व्यापारी दिवालिया होने की कगार पर आ गए हैं। दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर, हैदराबाद और अहमदाबाद के व्यापारियों पर व्यापारियों की बड़ी रकम बकाया है। इन 5 प्रमुख मंडियों में बड़ी रकम फंसी हुई है।
बाहरी पेमेंट समय पर नहीं मिलने से जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। अब कामकाज कम हो गया है। व्यापारियों के अलग-अलग शहरों में फंसे पेमेंट के लिए गुजरात राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी समक्ष कुछ दिन पहले ट्रेडर्स वेल्फेयर कमेटी की ओर से मांग की गई थी। जिसमें सरकार की ओर से परिणाम का आश्वासन दिया गया था।


Share to ....: 423    


Most viewed


Short Message Board

Weather Forecast India

Visiter's Status

Visiter No. 40176125

Saying...........





Cotton Group