बीटी कॉटन आवश्यक वस्तुओं में शामिल

 
खरगोन। भारत शासन ने आवश्यक वस्तु अघिनियम की सूची से कपास बीज को हटा दिया था, अब नए आदेश में आवश्यक वस्तु अघिनियम 2009 में बीटी कॉटन शामिल किया गया है। उप संचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया ने बताया, कपास बीज उत्पादन, गुणवत्ता व वितरण और अन्य पहलूओं को विनियमित करने के लिए आवश्यक वस्तु अघिनियम जारी किया गया है। अनुमति के पूर्व बीज का भंडारण किया जाता है व विक्रय किया जाता है तो उक्त अघिनियम के अतिरिक्त बीज नियंत्रण आदेश के तहत न्यायालयीन कार्रवाई भी की जा सकती है।